छत्तीसगढ़ की 10 ट्रेनें कैंसिल…यात्रियों की बढ़ी मुसीबत:6 से 8 सितंबर तक नहीं चलेंगी लोकल ट्रेनें; रायपुर मंडल में होगा ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन इंटरकनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते रेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसमें सभी लोकल ट्रेनें शामिल है। जो 6 से 8 सितंबर तक नहीं चलेंगी। इससे रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। रेलवे में लगातार आधुनिक और सुविधायुक्त तकनीकी का उपयोग करने और यात्री गाड़ियों की समयबद्धता के साथ ही ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक कंट्रोल करने का दावा किया जा रहा है। यह भी दावा किया जा रहा है कि उन्नत तकनीक से गाड़ी परिचालन में सेफ्टी सिस्टम को और बेहतर बनाने के साथ ही लाइन क्षमता में बढ़ोत्तरी और गाड़ियों की गतिशील परिचालन सुनिश्चित होगी। इसके लिए सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड कर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम में परिवर्तित किया जा रहा है। रद्द होने वाली गाड़ियां बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में चेन्नई मॉडल…स्लीपर कोच में मिलेंगे तकिया-चादर: नए साल से 50 रुपए में बेडरोल पैकेज, अभी सिर्फ 10 ट्रेनों में लॉन्च होगा पायलट प्रोजेक्ट दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की तर्ज पर रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास के यात्रियों को चादर और तकिये (बेडरोल) देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए चेन्नई मंडल के अधिकारियों के साथ आइडिएशन और प्लानिंग पर चर्चा चल रही है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *