रायगढ़ में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड:आज से न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, आसमान पर छाए रहेंगे बादल; दिन में भी ठंडी हवा चलने का अनुमान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज ठंड पड़ने लगी है। तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में अब 5 दिसंबर से न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आसमान पर बादल छाए रहने के कारण दिन के समय भी हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। पिछले करीब 2 दिनों से पहले की अपेक्षा ठंड बढ़ चुकी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सुबह के समय भी ठंड का एहसास हो रहा है और दोपहर की तेज धूप कुछ हद तक राहत दे रही है। वहीं शाम होते ही लोग गरम कपड़ों और अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। यही नहीं मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार आने वाले दिन में तापमान में गिरावट होने से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है। इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा देखा जा रहा है। जहां शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। सुबह के समय कापू, छाल क्षेत्रों की सड़कों में कोहरा भी छाया रहता है। 6 दिसंबर से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार, तापमान में और भी गिरावट होगी। ऐसे में 6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10.9 व अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि होने से 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *