वक्ता बोले- प्रदूषण रोकथाम आज पृथ्वी के सामने बड़ी चुनौती

राउरकेला | राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी) ने आरएसपी स्थित सीपीटीआई सभागार में राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस मनाया। प्रमुख पर्यावरण वैज्ञानिकों ने कहा कि प्रदूषण रोकथाम आज पृथ्वी के सामने बड़ी चुनौती है और संयुक्त प्रयासों से ही सुरक्षित कार्यस्थल व हरित भविष्य सुनिश्चित हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. अनुप कुमार मलिक ने की। उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी की याद दिलाते हुए उद्योगों में पर्यावरण-सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन की आवश्यकता बताई। आरएसपी, एनएसपीसीएल, फैक्ट्री एवं बॉयलर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पर्यावरण नियंत्रण उपायों और कार्यस्थल सुरक्षा पर अपने विचार रखे। तकनीकी सत्र में आरएसपी, जेएसडब्ल्यू स्टील, डालमिया भारत और एनआईटी राउरकेला के अधिकारियों ने अपने-अपने संगठनों द्वारा अपनाए गए पर्यावरणीय कदम प्रस्तुत किए और जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *