रायगढ़ | ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित खेलकूद उत्सव एवं विज्ञान तकनीक समारोह में संस्कार पब्लिक स्कूल ने िहस्सा िलया। स्कूल की टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता में सेजेस टारपाली को हराकर जीत हासिल की। संस्कार स्कूल के खेलकूद प्रशिक्षक अमरदीप सिंह ने बताया कि ओपीजेयू द्वारा आयोजित स्पर्धा 2.0 में 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें संस्कार पब्लिक स्कूल ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराते हुए सेजेस टारपाली के साथ फाइनल में जगह बनाई। टारपाली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 61 रन बनाए। इसके जवाब में अंशुल सिंह की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत 5 विकेट से फाइनल मैच का खिताब अपने नाम कर लिया।


