दिव्यांगों को ट्रायसाइकिल बांटी, सम्मान भी किया

राजपुर | अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत राजपुर सभाकक्ष में दिव्यांगजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत और मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार दुबे ने किया। इसमें जनपद क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए दिव्यांगजनों का सम्मान पुष्पहार, शॉल और श्रीफल देकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष विनय भगत द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद उपस्थित दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्रायसाइकिल और छड़ी का भी वितरण किया गया, जिससे उनके दैनिक जीवन में सहायता मिल सके। इस अवसर पर विनय भगत ने दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनते हुए उनके साहस, सकारात्मक दृष्टिकोण और संघर्ष की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे ने कहा कि शासन उनकी सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें प्राथमिकता के साथ दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में उदय यादव, जनपद पंचायत राजपुर के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायतों के सचिव व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *