पाली में महिला का फोड़ा सिर:कहासुनी के बाद सिर पर पत्थर से वार कर फोड़ा सिर

पाली में आपसी कहासुनी के बाद एक महिला ने अपनी पड़ोसी महिला के सिर पर पत्थर से वार कर सिर फोड़ दिया। इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को पाली शहर के इन्द्रा कॉलोनी विस्तार में रहने वाली 36 साल की रानी की उसके पड़ोस में रहने वाली ललिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जो झगड़े में बदल गई। आरोप है कि ललिता ने उसके सिर पर पत्थर और लाठी से वार किया। जिससे सिर फट गया। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। घायल महिला का कहना है कि पूर्व में भी महिला से उसका झगड़ा हो चुका है। इसको लेकर उसने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में रिपोर्ट भी दी थी लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते फिर से झगड़ा हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *