रतलाम में 60 मैरिज गार्डन को नोटिस:तेज आवाज में DJ बजाया तो होगी कार्रवाई; पुलिस अधिकारी औचक पहुंचे, दी हिदायत

रतलाम में शादी समारोहों में देर रात तक तेज आवाज में बजने वाले डीजे पर अब सख्ती शुरू हो गई है। पुलिस विभाग ने नियमों का पालन न करने पर शहर और जिले के 60 मैरिज गार्डन संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। अधिकारियों की टीम रात में खुद मैरिज गार्डनों पर पहुंचकर अचानक जांच कर रही है। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट और शासन के निर्देशों के बाद एसपी अमित कुमार के आदेश पर यह अभियान चलाया गया। एएसपी राकेश खाखा के साथ थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद मैरिज हॉल, गार्डन और धर्मशालाओं में पहुंचे। जहां उन्होंने ध्वनि सीमा और समय नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच की। 10 बजे के बाद डीजे पूरी तरह बंद रखने के निर्देश
जांच के दौरान कई स्थलों पर नोटिस चस्पा कर संचालकों को चेतावनी दी गई। नोटिस में साफ कहा गया है कि शादी कार्यक्रम में तेज आवाज या अमानक स्तर पर डीजे चलाना प्रतिबंधित रहेगा। रात 10 बजे के बाद डीजे पूरी तरह बंद करना अनिवार्य है। साथ ही आवाज की सीमा 45 से 55 डेसीबल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आज संचालकों के साथ बैठक
एएसपी खाखा ने बताया कि नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसी को लेकर पुलिस विभाग शुक्रवार शाम 4 बजे मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक भी करेगा, जिसमें आगे की व्यवस्था और निर्देश बताए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *