गुंडागर्दी करने वाला युवक कान पकड़कर पुलिस को सॉरी बोला:मनेंद्रगढ़ शहर भर में घुमाया, लोगों को डराता-धमकाता था

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले उसे थाने में कान पकड़कर उठक-बैठक कराई, फिर शहर में घुमाया और अंत में जेल भेज दिया। मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डोमनहील का रहने वाला विक्रम सिंह उर्फ विक्की लगातार क्षेत्र में घूम-घूम कर आम नागरिकों के साथ अश्लील गाली-गलौज करता था। वह जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करता था और क्षेत्र में आतंक मचाता था। कई लोगों ने की थी शिकायत युवक के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई थीं। सिद्धार्थ सिंह आंडिल, अमित कुमार बेहरा, अविनाश मनहर, सीमा रवि और शत्रुघन सिंह सहित कई लोगों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। इन शिकायतों में भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की कई धाराओं और अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए थे। सीनियर अधिकारियों ने लिया संज्ञान मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर अधिकारियों को सूचित किया गया। उनके निर्देश पर थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की (28) को भीम दफाई, डोमनहील, चिरमिरी से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। चिरमिरी थाने में युवक के खिलाफ पहले भी 14 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *