रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को 23वें भारत-रूस समिट के लिए दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। पुतिन का 4 साल बाद यह पहला भारत दौरा है। उन्हें रिसीव करने के लिए पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद पालम एयरपोर्ट गए। मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन को गले लगाकर, रेड कार्पेट पर स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार से पीएम आवास पहुंचे, जहां रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में प्राइवेट डिनर दिया गया। मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में लिखी गीता की प्रति भेंट की। मोदी ने X पर लिखा- दोस्त पुतिन का स्वागत करके खुशी हो रही है। आज सुबह 11 बजे पुतिन का औपचारिक स्वागत राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके बाद पुतिन राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, फिर दोनों नेता समिट में भाग लेने के लिए हैदराबाद हाउस रवाना होंगे। तस्वीरों में देखें पुतिन का भारत दौरा…
पीएम आवास पहुंचने की तस्वीरें..
————————————- पुतिन के दौरे से जुड़ी दूसरी खबरें भी पढ़ें…
रूसी राष्ट्रपति पुतिन 7 मंत्रियों के साथ भारत पहुंचे: PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे, 25 से ज्यादा समझौते हो सकते हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। उनके साथ 7 मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है। मोदी और पुतिन के बीच आज दो अहम बैठकें होने वाली हैं। इनमें से एक बैठक बंद कमरे में होगी। पूरी खबर पढ़ें… पुतिन के भारत दौरे पर वर्ल्ड मीडिया: BBC ने कहा- अमेरिकी दबाव के बीच पुतिन भारत पहुंचे, यूक्रेनी मीडिया ने लिखा- भारतीय डिप्लोमेसी की परीक्षा रूसी राष्ट्रपति पुतिन गुरुवार को 4 साल बाद भारत दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार से पीएम आवास पहुंचे, जहां रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में प्राइवेट डिनर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… रूसी लीडर को देखने आए थे 2 लाख लोग: रूस ने नेहरू को गाय गिफ्ट की, 20 तस्वीरों में भारत-रूस दोस्ती भारत हमारे सबसे भरोसेमंद साझेदारों में से एक है। हम सिर्फ भारत को अपने हथियार बेच नहीं रहे हैं और भारत सिर्फ हमसे हथियार नहीं खरीदता। पूरी खबर पढ़ें…


