राजस्थान टीम में दौसा की तनिका शर्मा बनी उप कप्तान:BCCI द्वारा आयोजित अंडर-19 वूमेन चैंपियनशिप, त्रिवेंद्रम में होंगे मुकाबले

बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-19 महिला चैंपियनशिप के लिए दौसा जिले से तानिका शर्मा का राजस्थान टीम में चयन किया गया है। तनिका को टीम राजस्थान का उप कप्तान भी बनाया गया हैं जो की जिले के लिए गौरव की बात है। सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने बताया कि बीसीसीआई द्वारा आयोजित वूमेन अंडर 19 चैंपियनशिप के लिए गुरूवार को राजस्थान टीम को इंदौर रवाना किया गया। जहां टीम को मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ की टीम से 4 प्रैक्टिस मैच खेलने हैं। इसके बाद टीम को त्रिवेंद्रम रवाना किया जाएगा। वहां टीम राजस्थान का पहला मुकाबला 19 दिसंबर को बड़ौदा से होगा। इस ग्रुप में राजस्थान, बड़ौदा के अलावा असम, गुजरात और दिल्ली की टीम शामिल होंगी। जहां वनडे मुकाबला होगा। इस चयन से जिले के और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा । तनिका शर्मा के राजस्थान टीम में चयन होने पर डीसीए का पदाधिकारी शोभना गुर्जर, शिवचरण शर्मा, एडवोकेट रतन चंद एडवोकेट, विनय जैन और हीरालाल सैन ने बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *