‘देश में शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान तीसरे स्थान पर’:शिक्षा मंत्री बोले- जल्द लागू होगा नया सिलेबस

बूंदी में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर में पेच की बावड़ी के राजकीय विद्यालय में 1.10 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित विज्ञान संकाय के कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया। यह आयोजन गुरुवार को हुआ।
इस दौरान दिलावर ने समारोह को संबोधित करते हूुए कहा कि राजस्थान में शिक्षा का स्तर लगातार सुधर रहा है। सामूहिक प्रयासों से राज्य शिक्षा के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर आ गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल पढ़ाई और गुणवत्ता के मामले में निजी विद्यालयों से कहीं आगे निकल चुके हैं। ‘जल्द लागू होगा नया सिलेबस’
समारोह में शिक्षा मंत्री ने संस्कार युक्त शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत शिक्षा मिले, इसके लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। एक नया पाठ्यक्रम तैयार किया जा चुका है और जल्द ही इसे विद्यालयों में उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा से ही एक बेहतर और सभ्य समाज का निर्माण संभव है। प्रतिभाओं का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को उनके सपनों के घर की चाबियां सौंपी। इसके अतिरिक्त, बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूली छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां
इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत और राजस्थानी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, हिंडोली प्रधान कृष्णा माहेश्वरी, कालूलाल जांगिड़, शौकीन चंद राठौड़, पंचायत प्रशासक सीमा देवी मीणा, बाबूलाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों में संयुक्त निदेशक आशा मंडावत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश टेलर, सहायक निदेशक धनराज मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रीति बाला, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी यशवंत शर्मा, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक दिलीप सिंह गुर्जर, सहायक अभियंता समग्र शिक्षा बूंदी ओमप्रकाश नागर, कनिष्ठ अभियंता गोवर्धन गुर्जर, सीबीईओ हिंडोली बुद्धाराम और प्रधानाचार्य शंकरलाल मीणा भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *