7 लाख के मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त, 3 गिरफ्तार:जबलपुर से यूपी ले जाते समय सतना पुलिस ने पकड़ा

सतना पुलिस ने जबलपुर से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 7 लाख रुपए मूल्य के 26 भैंस-पड़ा से भरे एक कंटेनर ट्रक को जब्त किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई गुरुवार रात बगदरा घाटी में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस के अनुसार, मझगवां की ओर से आ रहे कंटेनर ट्रक क्रमांक एमएच 40 बीजी 7433 को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें 26 भैंस-पड़ा लदे पाए गए, जिनकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है। वाहन चालक मोहम्मद अयाज (38 वर्ष, निवासी भोगनीपुर-रामबाई नगर, कानपुर, यूपी), उसके सहयोगी मोहम्मद शहनवाज (35 वर्ष, निवासी गोहलपुर, जबलपुर) और मोहम्मद नदीम (26 वर्ष, निवासी हनुमान ताल, जबलपुर) से पशुओं की खरीद और परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए। हालांकि, वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद, पुलिस ने 7 लाख रुपए के मवेशियों और 10 लाख रुपए के ट्रक को जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भैंस-पड़ा को जबलपुर की तरफ से ही वाहन में लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस अब आरोपियों से पशुओं की खरीद-बिक्री और अवैध परिवहन में शामिल अन्य व्यापारियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *