पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर प्यारी मरियम का निधन:जुड़वां बच्चों को जन्म देने के कुछ समय बाद दुनिया को कहा अलविदा

पाकिस्तान की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्यारी मरियम का 4 दिसंबर 2025 को जुड़वां बच्चों को जन्म देने के कुछ समय बाद निधन हो गया। यह जानकारी उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई। इस खबर की पुष्टि समा टीवी ने भी की है। उनके पति अहसान अली ने बताया कि मरियम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने लोगों से दुआ करने की अपील की ताकि परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत मिल सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरियम की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार की ओर से शेयर की गई तस्वीरों के अनुसार, मरियम ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया था। दोनों बच्चे स्वस्थ हैं और परिवार की देखरेख में हैं। मरियम पाकिस्तान की जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.45 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उनके अकाउंट की बायो में लिखा था, “हमारा सारा प्यार आप के लिए।” वह अपने पति के साथ परिवार पर आधारित कंटेंट बनाती थीं और रोजमर्रा की जिंदगी के वीडियो शेयर करती थीं। उनके पति अहसान अली भी एक इन्फ्लुएंसर हैं। मरियम की मौत की खबर सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके हालिया पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “मरियम को नजर लग गई।” दूसरे ने लिखा, “उनके जाने की खबर सुनकर दिल भारी हो गया।” एक अन्य ने कहा, “मैं इस खबर से पूरी तरह टूट गया हूं।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *