सभापति नीतू तोलावत ने संभाला मोर्चा:गांधी चौक पर ठेकेदार को फटकारा, दिल्ली दरवाजा में तुरंत सीवरेज-नाली दुरुस्त करने के दिए निर्देश

नागौर नगर परिषद सभापति नीतू तोलावत ने पद संभालने के बाद नागौर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अपने संकल्प को लेकर शुक्रवार को ताबड़तोड़ निरीक्षण किए। उन्होंने शहर की सड़कों के पैचवर्क में आ रही कमियों को लेकर सख्त रुख अपनाया। ​गुणवत्ता को लेकर दिये सख़्त निर्देश ​सभापति तोलावत ने सबसे पहले गांधी चौक में चल रहे सड़क पैचवर्क कार्यों का निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उन्होंने मौके पर ठेकेदार को बुलाया और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य सही तरीके से पूरे किए जाएं। ​सिवरेज और नाली को लेकर दिये निर्देश ​निरीक्षण के दौरान, उन्हें दिल्ली दरवाजा व्यापारियों के मोहल्ले में सीवरेज जाम और नाली टूटी होने की सूचना मिली। सभापति तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बिना देरी किए संबंधित ठेकेदार को फोन किया और सीवरेज की तत्काल सफाई, चैंबर को सही करने और टूटी नाली का निर्माण शुरू करने का आदेश दिया। ​जनता से मांगा सहयोग ​सभापति नीतू तोलावत ने एक बार फिर नागौर की जनता से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “नागौर शहर हम सबका है। इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है।” उन्होंने लोगों से यहां -वहां कचरा न फेंकने और कचरा गाड़ी आने पर ही कचरा डालने का निवेदन किया। ​उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही शहर के भीतरी इलाकों में टूटी सड़कों और नालियों को दुरुस्त करने का काम भी शुरू किया जाएगा। ​इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि कपिल तोलावत, भाजपा नेता प्रमोद बाकलीवाल, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री दीपक सोनी, पार्षद यतिराज धनावत, प्रेमसूख जांगिड़, प्रदीप तोलावत सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *