सामर्थ्य समाज गौरव अवॉर्ड समारोह के पोस्टर का विमोचन:11 जनवरी को होगा कार्यक्रम, कलेक्टर भी होंगे शामिल

झालावाड़ में सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2025 और सामर्थ्य समाज गौरव अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन फॉर्म 15 नवंबर से शुरू हुए थे। नॉमिनेशन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। यह भव्य अवॉर्ड समारोह 11 जनवरी 2026 को झालरापाटन में आयोजित होगा। इस संबंध में सामर्थ्य सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों ने झालावाड़ के जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संस्थान की गतिविधियों और आगामी ‘6वें राष्ट्र स्तरीय सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड व राजस्थान गौरव अवॉर्ड 2025 समारोह’ के बारे में जानकारी दी। संस्थान ने कलेक्टर को कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। कलेक्टर राठौर ने संस्थान की गतिविधियों की सराहना की और कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। उन्होंने अवॉर्ड समारोह के पोस्टर का विमोचन भी किया और एक शुभकामना वीडियो संदेश जारी किया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर सामर्थ्य सेवा संस्थान के संरक्षक पुखराज जैन, डॉ. हरिशंकर शर्मा, संजू कुमार शर्मा, डॉ. प्रेमचंद सुमन, सुभाषचंद्र सोनी, डॉ. विक्रम टाक, डॉ. रामकिशन माली और श्री के. आर. हिमांशु सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *