बालोतरा पुलिस की ए श्रेणी की नाकाबंदी और गश्त:26 बिना नंबरी और 27 काली फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई

बालोतरा पुलिस अवैध एक्टिविटी को रोकने के लिए लगातार जिले में जगह-जगह पर गश्त व नाकाबंदी रही है। इस दौरान पुलिस ने ए श्रेणी की नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन चैकिंग की गई। 26 बिना नंबरी व काली फिल्म लगे 27 वाहनों समेत कुल 81 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत जब्त किए गए। एसपी रमेश आईपीएस का कहना है कि जिले में ए श्रेणी नाकाबंदी और पैदल गश्त की गई। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन चैकिंग कर बिना नंबरी व काले शिशे लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी एक्शन लिया गया। 26 बिना नंबरी और 27 काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई पुलिस की टीमों ने लगातार चैकिंग करते हुए नाकाबंदी के दौरान 26 बिना नंबरी वाहनों व 27 काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 81 वाहनों के चालान काटने के साथ कार्रवाई की गई। 4 शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े पुलिस टीम ने इस दौरान चार वाहनों के ड्राइवर शराब पीकर गाडी चलाते पाए गए। चैकिंग के दौरान डॉक्यूमेंट चैक एवं गाडी में सवार लोगों पहचान वेरिफिकेशन किया गया। वहीं मोडिफाइड वाहनों की स्पेशल रूप से कड़ी निगरानी की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *