बिलासपुर-वलसाड़ के बीच चलेगी विंटर सीजन स्पेशलन ट्रेन:18 दिसंबर से 9 जनवरी तक लगाएगी चार फेरे, सप्ताह में हर गुरुवार यात्रियों को मिलेगी सुविधा

शीतकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 18 दिसंबर से 9 जनवरी तक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन बिलासपुर से वलसाड़ के बीच चार-चार फेरों के साथ सप्ताह में एक दिन चलेगी। इससे यात्रियों को सफर में कंफर्म बर्थ मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08243 बिलासपुर-वलसाड शीतकालीन स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 18 दिसंबर से 8 जनवरी तक प्रत्येक गुरुवार और गाड़ी संख्या 08244 वलसाड-बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन वलसाड से 19 दिसंबर से 9 जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इन स्टेशनों में मिलेगा स्टॉपेज
इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बड़नेरा, अकोला, मल्कापुर, भुसावल, जलगाँव, अमलनेर, नंदूरबार, चलथान तथा भेसथान स्टेशनों में दिया गया है। इस शीतकालीन स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 05 सामान्य, 10 स्लीपर, 02 एसी-III तथा 01 एसी-II सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध है। रेलवे ने जारी किया टाइम-टेबल
गाड़ी संख्या 08243 बिलासपुर-वलसाड शीतकालीन स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को बिलासपुर से 16.00 बजे रवाना होगी। भाटापारा आगमन 16.40 बजे, प्रस्थान 16.42 बजे, रायपुर आगमन 17.45 बजे, प्रस्थान 17.50 बजे, दुर्ग आगमन 18.50 बजे, प्रस्थान 18.52 बजे, राजनादगाँव आगमन 19.13 बजे, प्रस्थान 19.15 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 19.38 बजे, प्रस्थान 19.40 बजे, गोंदिया आगमन 20.50 बजे, प्रस्थान 20.55 बजे तथा रास्ते के ठहराव वाले अन्य स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन 13.50 बजे वलसाड पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08244 वलसाड-बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को वलसाड से 16.50 बजे रवाना होगी और रास्ते के ठहराव वाले अन्य स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन गोंदिया आगमन 08.30 बजे, प्रस्थान 08.35 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 09.40 बजे, प्रस्थान 09.42 बजे, राजनादगांव आगमन 10.07 बजे, प्रस्थान 10.09 बजे, दुर्ग आगमन 10.50 बजे, प्रस्थान 10.52 बजे, रायपुर आगमन 11.35 बजे, प्रस्थान 11.40 बजे, भाटापारा आगमन 12.35 बजे, प्रस्थान 12.37 बजे तथा 13.50 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *