चूरू जिले में कट्टे में बंद एक महिला का शव 10 दिन तक सरकारी कुंड में तैरता रहा। शक होने पर लोगों ने बाहर निकालकर देखा तो सड़ा हुआ शव मिला। मामला जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव परसनेऊ का। महिला की पहचान शुक्रवार को उसके 19 वर्षीय बेटे ने सालासर हरासर निवासी बिरजू देवी (40) के रूप में की। वह 7 नवंबर को एक युवक के साथ घर से भागी थी। महिला के पति की मौत 7 साल पहले हो चुकी थी और उसके 3 बच्चे थे। मोबाइल मिलने पर दर्ज कराई थी गुमशुदगी महिला के बड़े बेटे गौतम मेघवाल के अनुसार उनकी मां बिरजू देवी 7 नवंबर को परसनेऊ निवासी हंसराज (35) के साथ घर से निकली थीं। परिवार ने आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिलीं। बिरजू देवी का मोबाइल 11 नवंबर को बीदासर में मिला था। इसके आधार पर बीदासर थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। युवक का मोबाइल स्विच ऑफ राजलदेसर थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल ने बताया कि पुलिस मृतका और युवक हंसराज के बीच संबंधों का पता लगा रही है। घर से निकलने के बाद से ही युवक हंसराज का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।मौके पर पहुंची एफएसएल टीम के अनुसार महिला का शव 8 से 10 दिन पुराना है। प्लास्टिक में बंद होने और पानी में रहने के कारण महिला की त्वचा गल चुकी है। पुलिस महिला के बेटे की रिपोर्ट मिलने पर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। मृतका के 3 बच्चे थे पुलिस हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की गहनता से जांच कर रही है। बिरजू देवी के तीन बच्चे हैं। चूंकि महिला की गुमशुदगी बीदासर थाने में दर्ज हुई थी, इसलिए बीदासर थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत भी पुलिस टीम के साथ राजलदेसर अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


