स्कॉर्पियो नदी में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल:शीशे तोड़कर निकाला, शादी के बाद मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे

टोंक में मंदिर से दर्शन कर लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो नदी में गिर गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, 5 लोग घायल हुए हैं। गाड़ी में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। एक्सीडेंट पीपलू थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 8 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार सभी लोग अजमेर जिले के रहने वाले हैं। ये लोग बुधवार सुबह सवाईमाधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। नदी की पुलिया पर नहीं थे बेरिकेड्स पीपलू थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया- स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे। हादसा ग्राम ढूंढिया के पास स्थित क्षतिग्रस्त रपट पर हुआ। नई पुलिया उतारते ही आगे बैरिकेड्स नहीं थे, ऐसे में कार सीधा नदी में उतर गई और पानी में आधी डूब गई। ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर कार सवारों को बाहर निकाला। घायलों को सआदत हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान देर रात करीब 9 बजे दो महिलाओं सुप्यार (45) पत्नी सुखराम और मंजू (50) पत्नी जीवनराम की मौत हो गई। शादी के बाद निकले थे दर्शन करने जानकारी के अनुसार, परिवार में 25 नवंबर को शादी थी। समारोह के बाद बुधवार को वे रणथंभौर गणेश जी के दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय देर रात यह हादसा हो गया। हादसे में जीवनराम (55) पुत्र छोटूराम जाट, सुशील (25) पुत्र जीवनराम, सीता (30) पुत्री जीवनराम, सुमन (28) पत्नी सुशील, सुखराम (50) पुत्र नाथूराम घायल हो गए। सभी का इलाज किया जा रहा है। इनपुट: रामकल्याण सैनी, पीपलू।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *