सिवनी में धारदार हथियार लेकर घूमता व्यक्ति गिरफ्तार:सड़क पर लोगों को डरा-धमका रहा था, कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

सिवनी में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति दिनदहाड़े लोगों को डरा-धमका रहा था। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम पुलिस को सूचना मिली थी कि मिशन स्कूल के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार बका लेकर घूम रहा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रविशंकर नंदनवार (60 साल) बताया, जो कबीर वार्ड, थाना डूंडासिवनी का निवासी है। उसके पास से एक अवैध लोहे का धारदार बका बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। लोगों से संदिग्धों की सूचना पुलिस को देने की अपील कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने जिले में चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्धों और आरोपियों की तत्काल धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि कहीं भी संदिग्ध या असामाजिक तत्व दिखाई दें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक नवीन तिवारी, आरक्षक सिद्धार्थ दुबे, प्रतीक बघेल, सतीश इनवाती, सुधीर डहेरिया, संतोष साहू और इरफान खान शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *