अलवर सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 6 दिसंबर को खैरथल-तिजारा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर जनसुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दौरे की शुरुआत सुबह 9:00 बजे बूढ़ी बावल गोशाला के निरीक्षण से होगी। इसके बाद 9:15 बजे वे बूढ़ी बावल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का लोकार्पण करेंगे और नव स्वीकृत एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके उपरांत, मंत्री यादव सुबह 10:20 बजे किशनगढ़बास बाइपास स्थित मोठूका चौक, महाराणा प्रताप नगर पहुंचेंगे। यहां वे नवीन बस स्टैंड सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव सुबह 11:30 बजे बंबोरा स्थित सद्भावना मंडप में पंडित दीनदयाल भवन का लोकार्पण करेंगे। इन कार्यक्रमों में पूर्व विधायक रामहेत यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल, किशनगढ़बास नगर पालिका चेयरमैन तारामणी सिंघल, सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहेंगे।


