कोटा में लापता मजदूर की मौत:रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव;कल सुबह घर से निकला था

कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 44 वर्षीय मनमोहन गोस्वामी निवासी बालिता के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि मनमोहन कल सुबह घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शाम को जब परिवार वाले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसके पास मिले मोबाइल नंबर से परिजनों का पता चला। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मनमोहन के रूप में की। कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट करवाया, जहां आज सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि मनमोहन की मौत हादसा है, आत्महत्या या फिर किसी और कारण से हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *