वारदात की नीयत से घूम रहे शातिर बदमाश गिरफ्तार:पिस्टल जिंदा कारतूस बरामद पांच गंभीर आरोप पूर्व में है दर्ज

मुरैना जिल की अंबाह पुलिस ने वारदात की नीयत से छिपे एक आदतन अपराधी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल, 3 मैगजीन, 32 बोर के 15 जिंदा कारतूस और 12 बोर के 3 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से ही अंबाह थाने में पांच गंभीर मामले दर्ज हैं। गल्ला मंडी के पास से गिरफ्तार अंबाह पुलिस ने शातिर बदमाश युवराज उर्फ डब्बू तोमर (20) निवासी जालौनी खजूरी रोड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डब्बू तोमर गल्ला मंडी के पास छिपा है और उसके पास हथियार भी है, साथ ही वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार भी बरामद हुए। सोशल मीडिया पर हथियारों साथ की थी पोस्ट अंबाह पुलिस द्वारा पकड़ा गया यह शातिर बदमाश सोशल मीडिया पर भी अवैध हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करता था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ अंबाह थाने में पहले से 5 मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी टीआई सतेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपी पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति का है और वारदात की नीयत से हथियार लेकर घूम रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और जब्त अवैध हथियारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *