प्रदेश में सर्वर ठप, लाइसेंस आवेदक परेशान:आरटीओ में लंबी-लंबी कतारें; डेढ़ दिन से चक्कर काट रहे लोग

प्रदेशभर में आरटीओ में सर्वर ठप रहने के कारण ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे आवेदक पिछले डेढ़ दिनों से परेशान हैं। आरटीओ परिसर में बुधवार शाम से ही सिस्टम सुस्त था। गुरुवार को दोपहर बाद सर्वर पूरी तरह बैठ गया। शुक्रवार सुबह फिर स्थिति वैसी ही रही। इस कारण न तो डीएल के फोटो खिंच पा रहे हैं और न ही लाइसेंस का काम आगे बढ़ पा रहा है। इससे सुबह से ही आरटीओ दफ्तरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। आरटीओ अफसरों के अनुसार, प्रदेश में रोजाना 2500 से 3500 तक आवेदक अपने परमानेंट या लर्निंग लाइसेंस बनवाने पहुंचते हैं। लेकिन सर्वर डाउन रहने से कामकाज प्रभावित हो रहा हैं। भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि तकनीकी खामी की जानकारी एनआईसी को दे दी गई है। सुधार कार्य जारी है और जल्द सर्वर बहाल करने की कोशिश की जा रही है। फोटो व बायोमेट्रिक के लिए पहुंच रहे आवेदक
भोपाल में ही रोजाना 300 से 400 आवेदकों के लाइसेंस बनते हैं। इसके लिए लोगों को अनिवार्य रूप से आरटीओ में फोटो व बायोमेट्रिक के लिए आना होता है। लेकिन डीएल सारथी सिस्टम और फोटो कैप्चर सर्वर बंद होने से सभी काम अटक गए हैं। ऑनलाइन बुंकिग के बाद भी लगाने पड़े ऑफिस के चक्कर
लोगों का कहना है कि ऑनलाइन स्लॉट बुक करने के बावजूद उन्हें ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हम कल भी आए थे, कहा गया सर्वर ठीक हो जाएगा। लेकिन आज भी यही हाल है। आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने कहा कि इस विषय में एनआईसी को सूचित कर दिया है, सर्वर सुधार कार्य चल रहा है, जैसे ही सर्वर सुधरेगा, लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *