सिवनी के किंदरई थाना क्षेत्र में एक 58 साल के बुजुर्ग का खेत में बने टपरे पर शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह घटना शुक्रवार सुबह कोहका टोला गांव के पास की है। ग्रामीणों ने फंदे पर लटका शव आज सुबह कुछ ग्रामीण खेत के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने टपरे में एक व्यक्ति को फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना किंदरई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा, पंचनामा बनाया और पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। टीआई बोले-मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी किंदरई थाना प्रभारी गजेंद्र राजपूत ने बताया कि उन्हें खेत के टपरे पर एक व्यक्ति के फांसी पर लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। फिलहाल घटना को लेकर परिजनों और लोगो से पूछताछ की जा रही है।


