इंदौर क्राइम ब्रांच ने इस साल साइबर फ्रॉड का शिकार हुए लोगों को 14 करोड़ से ज्यादा रुपए लौटाए है। सबसे ज्यादा पैसे जून महीने में लोगों को वापस लौटाए गए है। खास बात ये है कि क्राइम ब्रांच ने हजारों खातों को फ्रीज किया और 250 से ज्यादा हैक किए गए सोशल मीडिया अकाउंट को रिकवर कराया है। इसके साथ ही 300 से ज्यादा फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, जिन्हें आवेदकों के नाम और फोटो से बनाया गया था, उन्हें ब्लॉक भी कराया है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि, साल 2025 में क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों ने ऑनलाइन फ्रॉड से पीड़ित लोगों को 14 करोड़ 33 लाख 57 हजार 247 रुपए वापस कराया है। इस साल नवंबर महीने तक क्राइम ब्रांच को लगभग साढ़े चार हजार साइबर फ्रॉड की शिकायतें मिली थी। जिसमें कई शिकायतों में तेज और प्रभावी कार्रवाई की गई। जानिए किस महीने में कितने रुपए वापस करवाएं साइबर फ्रॉड शिकायतों में सबसे ज्यादा इन तरीकों की शिकायतें सामने आई चैट बोट से ले सकते है जानकारी क्राइम ब्रांच ने जनता से अपील की है कि ऑनलाइन से किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के Safe Clicks-AI Agentic solutions (Chatbot) को जरूर देखे। अगर किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह 7049124445 पर या 1930/NCRP पोर्टल या वेबसाइट पर शिकायत कर सकता है।


