सिंगरौली बना जोनल कबड्डी चैंपियन, सीधी को 24-20 से हराया:28 खिलाड़ियों का होगा राज्य स्तर के लिए चयन

बैढ़न जिला मुख्यालय के राजमाता चरण कुमारी स्टेडियम में मध्य प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर अंतर जिला जोनल स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप का रविवार को रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में सिंगरौली की टीम ने सीधी को 24-20 अंकों से हराकर जोनल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता में रीवा, सीधी, शहडोल, अनूपपुर और सिंगरौली की टीमों ने भाग लिया था। लीग में कुल 9 मैच खेले गए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर कुल 28 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाना प्रस्तावित है। फाइनल देखने पहुंची भारी भीड़ फाइनल मुकाबले के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे खिलाड़ियों का जोश हर प्वाइंट पर बढ़ता दिखाई दिया। जिला खेल अधिकारी पी.एस. परस्ते मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुंदर शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे और सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सिंगरौली की इस जीत से स्थानीय खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ा है। टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ तैयारी में जुट जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *