करौली के पूर्व नरेश गोपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण:कैलादेवी आश्रम परिसर में हुआ कार्यक्रम, कई लोग रहे मौजूद

करौली के कैलादेवी आश्रम परिसर में शुक्रवार को पूर्व नरेश महाराजा गोपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-समाज, स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोग मौजूद रहे।
प्रतिमा का अनावरण कैलादेवी मंदिर सोल ट्रस्टी कृष्णचंद पाल ने किया। इस दौरान आयोजित समारोह में वक्ताओं ने महाराजा गोपाल सिंह को करौली रियासत का प्रजाहितैषी शासक बताया।
उन्होंने भगवान मदनमोहन को करौली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें करौली के सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास का गौरवशाली अध्याय माना जाता है। समारोह में कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल
कार्यक्रम में करौली पूर्व राजपरिवार के सदस्य, ध्रुवघटा क्षेत्र के हरिद्रानंद महाराज, अतेवा के संत मौनी बाबा, सपोटरा विधायक हंसराज बालोती, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। आश्रम परिसर में आयोजित इस समारोह से लोगों में उत्साह का माहौल था। उपस्थित लोगों ने महाराजा गोपाल सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें करौली की धार्मिक धरोहर का आधार स्तंभ बताया। कार्यक्रम का समापन प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *