भीनमाल थाना क्षेत्र के भागाल भीम में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के पात्र परिवारों को दी जमीन पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर जमीन दोबारा दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने कलेक्टर प्रदीप गवांडे को ज्ञापन सौंप कर बताया कि भीनमाल के भागल भीम में उन्हें 9 बीघा जमीन दी गई थी। पंचायत ने इस जमीन पर आवासीय भूखंड आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की थी और पात्र SC/ST परिवारों की सूची भी जारी कर कर आवंटन किया था। लेकिन ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहां कि कुछ भू-माफियाओं के द्वारा कब्जा कर लिया हैं। अब इस जमीन को आगे बेचने की तैयारी हैं। लोगों का आरोप जमीन से भू-माफियाओं का कब्जा हटाने के लिए पहले भी करीब 4 बार भीनमाल व जालोर जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अवगत करा चुके हैं। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जमीन दोबारा दिलवाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भू-माफियाओं पर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा।


