चूरू में गोवंश से टकराई बाइक, 2 युवक गंभीर घायल:गोवंश की मौके पर ही मौत, घायलों को डीबी अस्पताल में कराया भर्ती

सदर थाना क्षेत्र में चूरू-घंटेल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इस दुर्घटना में बेसहारा गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बेसहारा गोवंश सड़क पर दौड़ रही एक बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोवंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में जोड़ी निवासी राजेश गोस्वामी (25) और सोमवीर उर्फ सोनू गोस्वामी (30) घायल हो गए। दोनों युवक गांव से चूरू की तरफ आ रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने सोमासी टोल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने दोनों घायल युवकों को राजकीय डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद स्टाफ ने उनका इलाज किया। हादसे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। फिलहाल दोनों घायल युवक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *