पन्ना में सांसद खेल महोत्सव का दूसरा दिन शुरू:खजुराहो सांसद व पन्ना विधायक ने किया उद्घाटन; 1.30 लाख खिलाड़ी लेंगे भाग

खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज शुक्रवार को पन्ना में सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। यह महोत्सव एक महीने तक चलेगा, जिसका सेमीफाइनल खजुराहो में और समापन समारोह पन्ना में होगा। अनुमानित रूप से 1 लाख 30 हजार खिलाड़ी और विद्यार्थी इसमें भाग ले रहे हैं, जिससे यह मध्य प्रदेश के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक बन गया है। सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महोत्सव का उद्देश्य पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना है, जिनमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अपार प्रतिभाएं छिपी हैं। उन्होंने कहा, “इस महोत्सव का मुख्य लक्ष्य मध्य प्रदेश के युवाओं को उनकी प्रतिभा पहचानने, उन्हें प्रशिक्षित करने और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाने का अवसर प्रदान करना है।” प्रतिभाओं को मंच देने के लिए शुरू हुआ खेल महोत्सव पूर्व कैबिनेट मंत्री और पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पन्ना में खेल से जुड़ी बेहतरीन प्रतिभाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा, “पन्ना का इतिहास रहा है कि यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर तक खेला है, बस उन्हें एक उचित मंच की आवश्यकता है। इन्हीं प्रतिभाओं को तलाशने के लिए सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की गई है। मेरी आप सभी को शुभकामनाएं हैं कि आप सभी इस खेल महोत्सव के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक खेलें। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन ​​​​​​​ये गणमान्य मौजूद रहे इस महत्वपूर्ण अवसर पर खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा और विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, शतानंद गौतम, सुशील त्रिपाठी, जयप्रकाश चतुर्वेदी, शशि राज परमार, पूनम यादव, श्रीमती कविता चाणक्य रैकवार, कमल लालवानी, दुर्गेश शिवहरे, कैलाश गुप्ता, श्रीमती मनीषा गोस्वामी, श्रीमती अनामिका विश्वकर्मा, श्रीमती शक्ति राज शर्मा, राजेंद्र कुशवाहा, अमित परमार, लक्ष्मी यादव और शशांक वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *