छतरपुर में खाद नहीं, किसानों ने दो बार लगाया जाम:एसडीएम बोले- कल सुबह आने की संभावना, बाजार में 500 में यूरिया मिल रही

छतरपुर में खाद की कमी को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड स्थित मंडी के पास छतरपुर-सटई नेशनल हाईवे पर किसानों ने जाम लगा दिया। यह लगातार तीसरा दिन है जब खाद संकट को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से खाद के लिए परेशान हैं। बुधवार को सटई रोड पर, गुरुवार को बिजावर में और शुक्रवार सुबह सटई रोड मंडी के सामने दो बार जाम लगाया गया। मंडी में खाद खत्म सूचना मिलने पर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। छतरपुर एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि मंडी में खाद खत्म हो गया है और कल शनिवार सुबह तक नई खेप आने की संभावना है। बाजार में यूरिया 500 में मिल रहा किसानों ने आरोप लगाया कि 267 रुपए की खाद की बोरी बाजार में 500 रुपए में बेची जा रही है। शुक्रवार सुबह सटई से कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें खाद की कालाबाजारी के आरोप लगाए गए हैं। रामगढ़ निवासी अज्जू शिवहरे ने भी बताया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, वहीं बाजार में 500 से 600 रुपए प्रति बोरी बेची जा रही है। किसान खाद लेने हो रहे परेशान हरपालपुर के चरवारी निवासी रमेश ने बताया कि वे सुबह से खाद के लिए मंडी और थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल एक बोरी खाद दी जा रही है। किसानों का यह भी आरोप है कि एक महीने से खाद के लिए परेशान होने के बावजूद, तीन दिन पहले 500 किसानों को दिए गए टोकन के बावजूद उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराया गया है। ग्राम देरी निवासी राजबहादुर यादव ने बताया कि उन्हें 10 दिन पहले खाद की पर्ची मिली थी, लेकिन खाद नहीं मिला। उन्होंने विधायक ललिता यादव से खाद उपलब्ध कराने की मांग की। एक दिन पहले अधिकारी ने महिला को थप्पड़ मारा था इससे पहले बुधवार को सटई रोड मंडी में नायब तहसीलदार पर एक किसान से मारपीट करने और लाइन में लगी महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। इसका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें तहसीलदार और एसडीएम कुछ महिलाओं को अभद्रता करते और जेल भेजने की धमकी देते दिखाई दे रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *