असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती समय पर होगी:सिंगल बेंच ने 3 दिसम्बर को लगाई थी परीक्षा पर रोक, 7 दिसम्बर से होनी थी परीक्षा

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा समय पर होगी। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के फैसले पर रोक लगा दी है। सिंगल बेंच ने 3 दिसंबर को परीक्षा पर रोक लगाई थी, लेकिन अब 7 दिसंबर से ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। बुधवार को हाईकोर्ट की एकलपीठ ने परीक्षा पर रोक लगाते हुए आरपीएससी को सिलेबस अपडेट करने के बाद 30 दिन का समय देकर परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिए थे। बता दें कि इस भर्ती में 30 विषयों के लिए 7 दिसंबर से परीक्षा आयोजित होनी थी। लेकिन याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर कहा था कि आरपीएससी ने सिलेबस जारी नहीं किया और तैयारी के लिए समय भी कम दिया, इसलिए परीक्षा पर रोक लगाई जाए। अपडेट सिलेबस पहले ही जारी कर चुके है
आरपीएससी ने अपील में कहा कि हमने अपडेटेड सिलेबस को गत 8 अक्टूबर को अपलोड किया गया था, लेकिन उसे जारी करने की तारीख 26 मार्च, 2025 ही थी। लेकिन यह सिलेबस अपडेटेड हैं। सिंगल बैंच ने इस तथ्य पर ध्यान नहीं दिया। वहीं, परीक्षा की पूरी तैयारी हो चुकी है, सेंटर अलॉट हो चुके है। सेंटर्स पर कर्मचारी की ड्यूटी लग चुकी है। परीक्षा पर रोक लगाने से समय और फंड का व्यय होगा। जो किसी के लिए भी ठीक नहीं है। 92 हजार अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
RPSC ने सितंबर में 30 विषयों के 574 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए करीब 92 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। भर्ती परीक्षा का नया सिलेबस जारी नहीं किया गया था। याचिकाकर्ता की ओर से वकील रामप्रताप सैनी ने बताया कि आरपीएससी ने सिलेबस जारी नहीं किया और आवेदन करने के बाद समय भी कम दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *