बस में चढ़ते समय पैर फिसला:टायर के नीचे आया पैर, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

देवली शहर के मुख्य बाजार पुलिस थाने के करीब रविवार की देर शाम एक युवक के बस पर चढ़ते वक्त असंतुलित होकर गिर जाने से उसके पैरों पर से बस का टायर गुजर गया। हादसे में युवक के पैरों पर गंभीर चोट आई है। देवली पुलिस ने अपनी जीप से घायल को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। सहायक उप निरीक्षक करण सिंह ने बताया कि घायल आदिल पुत्र उस्मान मुसलमान निवासी देशवाली मोहल्ला जहाजपुर है। आदिल अपने मित्र बिट्टू, अयाज, मोहम्मद हुसैन के साथ रोजाना देवली काम के लिए आता है। रविवार शाम आदिल जहाजपुर जाने के लिए पुलिस थाने के मोड पर बस में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इस बीच वह फिसल गया और उसके पर बस के नीचे आ गए। जिससे आदिल के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। हालांकि इस दौरान बस के चालक को युवक के गिरने का पता लग गया इसलिए थोड़ी सावधानी बरत ली गई। डॉक्टर नंदकिशोर मीणा का कहना है कि घायल आदिल के दोनों पैरों एवं जांघ में चोट है। मल्टीप्ल एक्स-रे किए जाने से वास्तविक स्थिति का पता लगेगा। प्राथमिक उपचार के बाद आदिल के जानकार लोग उसे देवली के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। बताया गया कि आदिल देवली में कार मिस्त्री का काम करता है। सहायक उप निरीक्षक करण सिंह ने बताया कि पुलिस गश्त के लिए रवाना हो रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। ऐसे में थाना पुलिस की जीप से घायल को तत्काल देवली अस्पताल पहुंचा दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *