नीलगाय आने से बेकाबू बाइक हादसे का शिकार:दो युवक घायल, विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

रींगस पुलिस थाना क्षेत्र में लाखनी सड़क मार्ग पर रविवार शाम को सड़क पर अचानक नीलगाय आने से बाइक बेकाबू होकर टकरा गई।
हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके से गुजर रहे विधायक सुभाष मील ने घायल बाइक सवारों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद ठेकेदार ओमप्रकाश और व्यापारी पुष्कर सिंह ने बताया-सड़क पर अचानक नील गाय आने से बाइक सवार हाथोज जयपुर निवासी शिवपाल (22) और मोहन चौधरी (32) बाइक से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे विधायक सुभाष मील ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद अस्पताल में घायलों का इलाज किया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *