दिनवा लाड़खानी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार:हमले के दूसरे दिन हुई थी मौत, परिवारजनों ने दिया था धरना

फतेहपुर कस्बे के निकटवर्ती ग्राम दीनवा लाड़खानी में 1 जनवरी को रात 11 बजे गांव के ही गोपाल सिंह पर हिस्ट्रीशीटर सत्या उर्फ सत्येंद्र और उसके लगभग एक दर्जन साथियों द्वारा गोपाल सिंह पर जानलेवा हमला किया। जिसमें गोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें पहले झुंझुनू और उसके बाद सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर रेफर किया गया। 2 जनवरी को गोपाल सिंह की मौत हो गई, इसके बाद गोपाल सिंह के परिवार द्वारा सत्येंद्र उर्फ सत्या और उनके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। पीड़ित परिवार ने 3 जनवरी को सदर थाना फतेहपुर के सामने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना भी दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने पांच दिवस के अंदर अपराधियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया था। ऐसे में लक्ष्मणगढ़ के बलारा थाने की टीम और फतेहपुर सदर थाने की टीम द्वारा हत्या में शामिल आरोपी गोविंद सिंह (22) निवासी दीनवा लाड़खानी, मोनू कुमार उर्फ मोहन निवासी दीनवा लाड़खानी, हिम्मत सिंह(24) निवासी दीनवा लाड़खानी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *