पिलानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित:विनोद काजला बने अध्यक्ष, 52 पदाधिकारी नियुक्त किए

पिलानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिसमें विनोद काजला को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक कार्यकारिणी में नियुक्तियां दी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार झुंझुनूं जिले की पिलानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जम्बो साइज कार्यकारिणी में अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और कोषाध्यक्ष के अलावा 10 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 10 सचिव, 2 प्रवक्ता, 2 सोशल मीडिया प्रभारी और 15 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए हैं। ब्लॉक से सम्बन्धित क्षेत्रीय विधायक या प्रत्याशी, सभी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक से एआईसीसी और पीसीसी सदस्य, जिला पदाधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष या प्रत्याशी, पंचायत समिति प्रधान या प्रत्याशी आदि स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। हालांकि, कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही एक उपाध्यक्ष ने अपना पद छोड़ दिया है। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला ने बताया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही उपाध्यक्ष ने छोड़ा पद
पीसीसी द्वारा ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा करते ही उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए एक पदाधिकारी ने निजी कारणों से पद छोड़ दिया है। दोबड़ा सरपंच राजेश कस्वा ने अध्यक्ष विनोद कुमार काजला को प्रेषित त्यागपत्र में स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायत सरपंच रहते हुए वे संगठन में कोई पद नहीं संभाल सकते। कार्यकाल पूरा होने के बाद किसी भी संगठन में पद लेने के बारे में विचार करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *