गुजरात के सोनगढ़ जैन तीर्थ से दर्शन कर तमिलनाडु में रहने वाले सोजत मूल के प्रवासी जैन समाज के लोगों का संघ रविवार शाम को सोजत पहुंचा। जिनका बस स्टैंड स्थित जैन दादावाड़ी में जैन समाज के लोगों ने स्वागत किया। बाद में बैंड बाजों के साथ बढ़ावा जुलूस रवाना हुआ जो मुख्य बाजार होते धानमंडी स्थित आराधना भवन पहुंचा। बीच रास्ते में सोजत के नागरिकों द्वारा अपने प्रवासी बांधों पर जोरदार पुष्प वर्षा की गई। जैन संघ में कई लोग ऐसे थे जो लंबे समय बाद अपनी मातृभूमि सोजत आये। जैसे ही 251 प्रवासी बांधों का संघ सोजत की धरती पर उतरा तो उन्होंने सबसे पहले अपनी मातृभूमि को नमन किया। बाद में जब यह में बाजार में पहुंचे तो बचपन की पुरानी यादें देखकर और दोस्तों से मिलने के बाद खूब गले मिले और इस दौरान कई जनों की आंखें आंसुओं से डबडबाने लगी। जुलूस के दौरान गैरियो ने भी शानदार प्रस्तुति दी। सोजत मूल के तमिलनाडु में कडलूर में रहने वाले कोचर मेहता परिवार के दिलखुशमल, अशोक कुमार ,प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, आदेश कुमार और युवान 251 लोगों को लेकर गुजरात में सोनकर तीर्थ के दर्शन के बाद अपनी मातृभूमि सोजत पहुंचे। मुख्य बाजार में जिनका पारंपरिक घर और मेहता मार्केट है। यहां के दुकानदारों ने भी मेहता मार्केट में पूरे कोचर मेहता परिवार का साफा व माल्यार्पण कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। प्रवासी अपने स्वागत से काफी अभिभूत नजर आए। इस अवसर पर प्रवासियों का पुष्पतराज मुणोत, नरपतराज मुणोत, दलपत मुणोत, संजय संचेती, ललित पगारिया, जवरीलाल सिंघवी ,शांतिलाल सिंघवी, रघुनाथमल बांठिया, मोहनराज कटारिया, उगमराज सुराणा आदि ने भी स्वागत किया।


