बानसूर विधानसभा क्षेत्र में परिगणना प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक पूरा करने पर उपखंड प्रशासन ने बीएलओ और सुपरवाइजरों का सम्मान किया। इस समारोह में महनपुर ग्राम पंचायत के भाग संख्या 84 के बीएलओ सुरेंद्र कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बानसूर उपखंड अधिकारी अनुराग हरित और नारायणपुर उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा ने सुरेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।समारोह के दौरान, बीएलओ, सुपरवाइजरों ने एसआईआर कार्य के दौरान आई चुनौतियों और प्रशासन द्वारा मिले सहयोग को साझा किया। उपखंड अधिकारी अनुराग हरित ने बताया कि सरकार द्वारा सौंपा गया। कार्य निर्धारित समय से पहले ही सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस मौके पर बानसूर तहसीलदार गजेंद्र सिंह राठौड़, नारायणपुर तहसीलदार अनिल कुमार, नगर पालिका ईओ विशाल यादव सहित कई अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।


