इंदौर में बुजुर्ग महिला की चेन लूटी:युवक ने लुटेरों की गाड़ी का नंबर देखा, बेटे ने निकाले फुटेज, तब पुलिस ने पकड़े आरोपी

इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक 65 साल की बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूट ली। बदमाश झपट्टा मारकर चेन लेकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद एक युवक ने उनकी स्कूटी का नंबर देख लिया था। घटना 24 नवंबर की है लेकिन 4 नवंबर को FIR दर्ज कराई गई है। स्कूटी पर आए थे तीन बदमाश
राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कंचन पाटीदार केसरबाग कॉलोनी की रहने वाली हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि वे शिव मंदिर से स्कीम नंबर 103 की ओर पैदल जा रही थीं, तभी नीले रंग की स्कूटी पर आए तीन बदमाशों ने उनके गले से 23 ग्राम वजनी सोने की चेन लूट ली। पीड़िता ने बताया कि स्कूटी चला रहा आरोपी थोड़ी दूरी पर रुका था। पीछे बैठा युवक स्कूटी से उतरकर उन्हें धक्का देकर चेन लूटकर तुरंत फरार हो गया। वहीं पास में खड़े एक युवक ने उनकी गाड़ी का नंबर (MP09 AY 3778) नोट कर पीड़िता को बताया। बुजुर्ग महिला ने किसी को नहीं बताई घटना
डर की वजह से पीड़िता ने यह बात तुरंत परिवार को नहीं बताई। कुछ दिन बाद बेटे अरुण ने पूछने पर पूरी घटना जानी। उसने इलाके के CCTV फुटेज निकाले और अपनी मां को दिखाए। गुरुवार को वह फुटेज लेकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आकाश, प्रेम और एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *