बालेसर की बस्तवा माताजी ग्राम पंचायत में 4 अगस्त 2023 को एक युवक की गोतावर बांध में डूबनें से हुई मौत के मामले में कंपनी के साथ हुई समझौता वार्ता के पांच महीने गुजर जाने के बावजूद मुआवजा राशि नही मिलने पर ग्रामीणों ने गोतावरराय बांध पर प्रदर्शन किया। साथ ही गोतावरराय बांध पर काम करने आए कम्पनी के प्रतिनिधियों का काम रूकवा दिया । ग्रामीणों ने बताया- पिछले वर्ष 4 अगस्त को गोतावरराय बांध पर सवाई सिंह नाम के युवक की डूबने से मौत हो गई। उसके बाद ग्रामीण धरने पर बैठे। उपखंड अधिकारी, उपाधीक्षक पुलिस, थानाधिकारी और पीड़ित परिवार की मौजूदगी में समझौता हुआ। जिस पर वापकोस अधिकारी ने लापरवाही स्वीकार करते हुए सीएसआर फंड से 50 लाख बस्तवा माताजी गांव को विकास के देने का लिखित साथ ही पीड़ितत परिवार को कांन्ट्रेक्टर से मुआवजे दिलाने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। इस पर ग्रामीणों ने गोतावरराय बांध पर रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही गड्ढे पाटने का काम रुकवा दिया।


