मारपीट कर गाड़ी में शराब और कट्टा रखा, वीडियो बनाया:पीड़ित बोला- फर्जी केस में फंसाया, पुलिस सीसीटीवी की जांच करे

छतरपुर में अवैध शराब से जुड़े वीडियो मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की। पीड़ित रूप सिंह यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें मारपीट कर अवैध शराब और देसी कट्टा रखने के झूठे मामले में फंसाया गया है। रूप सिंह यादव ग्राम धामची थाना ओरछा रोड के निवासी हैं। इन्होंने बताया कि 2 दिसंबर की रात करीब 2 से 3 बजे वे अपने वाहन से स्वामीदीन यादव को वरकौहा छोड़कर लौट रहे थे। पीड़ित बोला- मारपीट कर कार में शराब की पेटियां रखी इसी दौरान रास्ते में बड्डू यादव और रामकुमार यादव ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने रूप सिंह से मारपीट की, उन्हें डराया-धमकाया और उनकी गाड़ी में अवैध शराब की सात पेटियां और एक देसी कट्टा रखकर उसका वीडियो बना लिया। झूठे केस में फंसाने का लगाया आरोप पीड़ित रूप सिंह ने खुद को मजदूरी कर परिवार चलाने वाला गरीब व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी फुटेज से सच्चाई सामने आ सकती है। रूप सिंह ने घटनास्थल की निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर कार्रवाई और उन पर दर्ज फर्जी केस को खत्म करने की मांग की है। पीड़ित पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज को भी सबूत के तौर पर शामिल करने की बात कही है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दागी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *