जालोर में 120 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बैग जब्त:स्वच्छत भारत अभियान के तहत नगर परिषद आयुक्त की कार्रवाई; बोले-जारी रहेगा अभियान

जालोर शहर में स्वच्छत भारत मिशन के तहत नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर ने टीम के साथ दुकानों और थली-ठेलों से करीब 120 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बैग जब्त किए। नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर ने बताया- जालोर में स्वच्छत भारत मिशन के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक बंद का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को शहर में निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों से 250 ग्राम व 500 ग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक बैग जब्त किए गए हैं। इसके अलावा एक गोदाम से करीब 100 किलो अवैध सिंगल यूज प्लास्टिक बैग जब्त करने की कार्रवाई की गई है। आयुक्त ने कहा कि आगामी दिनों में भी शहर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर कार्रवाई की जाएगी और नियामानुसार फाइन भी लगाया जाएगा। 3 महीने पहले हुई थी कार्रवाई जालोर में अधिकारियों को करीब 3 महीने बाद स्वच्छत भारत मिशन अभियान याद आया। इससे पहले 16 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *