दिल्ली रैली को लेकर कांग्रेस की बैठक:पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने के लिए दिए सुझाव, अधिक संख्या में पहुंचने का संकल्प

झालावाड़ में जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ आह्वान रैली की तैयारियों के संबंध में थी। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने की। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और दिल्ली पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि झालावाड़ की चारों विधानसभाओं, ब्लॉक स्तर, मंडल अग्रिम संगठनों और बूथ स्तर के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में इस विशाल रैली में शामिल होंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बैठक में खानपुर विधानसभा के विधायक सुरेश गुर्जर, पूर्व विधायक मीनाक्षी चंद्रावत, कांग्रेस नेता नेमीचंद मीणा, रामलाल चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव देवकीनंदन वर्मा, मोहम्मद सिद्दीक गोरी, ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, पूरीलाल दांगी, सेवादल अध्यक्ष नंद सिंह राठौड़, पूर्व सभापति मनीष शुक्ला, बालकिशन बादल, कांग्रेस नेता अंबेश मीणा, ओम पाठक, नफीस शेख, महिंद्र प्रताप सिंह, नंदलाल राठौर, कैलाश यादव, लक्ष्मी नारायण दांगी, विष्णु दयाल रेगर, पवन जैन, विष्णु दांगी, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हेमंत बेरवा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा शर्मा, सलमा बानो, कृष्णा राठौर, संपत देवी, सुशीला जैन, दीपक मीणा, सागर चौधरी, नासिर पठान, कमलेश खंगरावत, विक्रम सिंह और कौशल नागर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नेमीचंद मीणा को प्रदेश उपाध्यक्ष (एसटी प्रकोष्ठ), हेमंत बेरवा को एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष और पवन जैन को पर्यावरण प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत और सम्मान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *