बेघर लोगों को रात में ढूंढेंगे नगर निगम अधिकारी:उदयपुर में बनाए 7 नाइट शेल्डर में करेंगे शिफ्ट, सर्दी से बचाने के लिए होगी मशक्कत

उदयपुर में नगर निगम अधिकारी अब रात में गश्त करेंगे। इस दौरान शहर में फुटपाथ और रोड किनारे सोए बेघर, बेसहारा लोगों को आश्रय स्थल तक अफसर पहुंचाएंगे। इसमें निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों को शामिल किया है, जो आश्रय स्थल की आकस्मिक जांच भी करेंगे। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया- दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम 7 स्थायी आश्रय स्थल का संचालन कर रहा है। शीतलहर देखते हुए नगर निगम अफसरों ने रात में गश्त शुरू की है। इससे खुले में सोने वाले बेघर लोगों को आश्रय स्थल पहुंचाया जा सकेगा। आश्रय स्थल संचालन करने वाली संस्थाओं को भी उनके क्षेत्र में रात में सड़क पर सोने वाले व्यक्तियों को भी स्थल तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इन सुविधाओं की करेंगे जांच
शहर के आठों सेक्टर प्रभारियों के दो-दो, स्वास्थ्य सेवक, ऑफिसर, प्रवर्तन कर्मी, माहेश्वरी, आवासन की योजना बस्ती, गोगुन्दा विहार, वर्तमान में आश्रय स्थल संचालन कर रहे हैं। अधिकारियों को चेक लिस्ट के अनुसार जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच में आश्रय स्थल की क्षमता के अनुसार पर्याप्त बिस्तर की उपलब्धता, पेयजल की व्यवस्था, आश्रय स्थल में गर्म पानी की व्यवस्था, भोजन, चाय, नाश्ते की व्यवस्था, आश्रय स्थल में आने वाले लाभार्थी का नाम रजिस्टर में सही से लिखने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *