इंदौर एयरपोर्ट पर युवक युवती का हंगामा:65 रुपए मांगते ही स्टाफ से बहसबाजी; नशे में होने के आरोप भी लगे

इंदौर एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में शुक्रवार शाम एक युवक और युवती ने जमकर हंगामा किया। पार्किंग शुल्क मांगने पर दोनों ने कर्मचारियों से बहस की और अपशब्द कहे। घटनास्थल का वीडियो कर्मचारियों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जानकारी के मुताबिक, युवक-युवती अपनी कार पार्किंग में खड़ी कर बैठे थे। जब वे कार लेकर निकलने लगे तो पार्किंग स्टाफ ने 65 रुपए शुल्क मांगा। इस पर युवती ने खुद को आर्मी से होने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वह लगातार स्टाफ पर चिल्लाती रही और गाली-गलौज करती रही। नशे में होने का आरोप सूत्रों के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों नशे में थे और कार में बैठकर शराब पी रहे थे। हालांकि इस मामले की कोई आधिकारिक शिकायत एयरपोर्ट पुलिस या एरोड्रम थाने तक नहीं पहुंची है। इससे पहले भी इसी पार्किंग एरिया में एरोड्रम पुलिस ने शराब पीते कुछ युवकों को पकड़ा था और उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *