गुलाराम महाराज के 57वें वार्षिक मेले में भजन संध्या का आयोजन

भास्कर संवाददाता | पाली संत गुलाराम महाराज का 57 वां वार्षिक मेला सम्पन्न हुआ। महाराज के मुख्य धाम को अलग-अलग रोशनी से सजाया। प्रवक्ता पुनाराम राठौड़ ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल भायल, सचिव मांगीलाल हाम्बर, उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी व अन्य ने पूजा-अर्चना कर भजन संध्या की शुरुआत की। गायक कलाकार महेंद्र बोयल, संदीप, अनिता जांगीड़ ने भजनों से पंडाल में बैठे भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक भीमराज भाटी ने बताया कि मेरा बचपन में संत गुलाराम महाराज के साथ रहने का शौभाग्य मिला। महेंद्र मुनोत बैंगलुुरू ने भी संबोधित किया। संत सूजनदास महाराज ने प्रवचन में बच्चों को शिक्षित व संस्कारवान बनाने पर जोर दिया। मेले में पाली शहर, सोनाई मांजी, बाडसा,धामली, नर्सिंग पुरा से पैदल संघ संध्या में आश्रम और पूना से साईकिल संघ पहुंचा। शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा लाम्बिया गांव से होते हुए आश्रम पर पहुंचकर संपन्न हुई। सुरत से गेर आने और छतरी से शानदार नृत्य करने से पंडाल में सभी झूमने लगे। मेला का लाभार्थी नरेंद्र कुमार, कमलेश कुमार रहे। ढलाराम चोयल परिवार की ओर से मेला का खर्चा वहन किया। मेले के वरिष्ठ अतिथि पाली प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल व भंवरलाल चौहान महासचिव अखिल भारतीय सीरवी समाज महासभा व पूर्व सभापति रेखा राकेश भाटी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *