समाज के छात्रावास को लेकर की चर्चा, ज्ञापन देने का लिया निर्णय

पाली | बंजारा समाज चारों मंडल की बैठक रविवार को जोधपुर रोड स्थित जय हिंगलाज माता मंदिर में संत चेतनगिरी महाराज के सान्निध्य में हुई। समाज के छात्रावास के लिए भूमि आवंटन को लेकर हो रही देरी को लेकर समाज के लोगों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए विरोध जताया है। निर्णय लिया कि जयपुर की और कूच कर सीएम और स्वायत शासन मंत्री को ज्ञापन देंगे। बैठक में चेतनगिरी महाराज ने कहा कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार तक बात पहुंचाने के लिए पंाच बार मुख्यमंत्री, स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन दिए हैं। सरकार ने बंजारा समाज की भावना को अनदेखा किया। जिसे समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। पूर्व सरपंच दीपाराम जामड़ा, पूर्व प्रधान श्रवण बंजारा, छोगाराम गहलोत, मिश्रीलाल हाथलाई, गोविंद जव वकील, अब्बाराम राठौड़ मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *