छात्रावास में पलंग व गद्दे देने पर भामाशाहों का किया गया सम्मान

पाली | शहर के मंडिया रोड स्थित छात्रावास में पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास समिति की ओर से छात्रों के लिए विभिन्न भामाशाहों ने 24 पलंग व गद्दे दिए। छात्रावास समिति ने भामाशाह पारस भाटी, कांतिलाल भाटी, मोहनलाल सुखाडिया, भंवरलाल भाटी मंडिया, वालाराम पवार, सुरेश परिहार, सोनाराम परिहारिया, घीसूलाल पवार, मोहनलाल भाटी, हीरालाल राठौड़ व रमेश परिहार का माला व साफ़ा पहनाकर बहुमान किया। भोजशाला के लिए भामाशाहों ने सहयोग राशि दी। मंगलाराम भाटी, बिंजाराम लाटेचा, कुंदन परमार, नाथूराम भाटी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *