भीलवाड़ा | याशिका आई हॉस्पिटल, गायत्री परिवार ट्रस्ट लाखोला के तत्वावधान और जिला स्वास्थ्य समिति (अंधता) भीलवाड़ा के आर्थिक सहयोग से गायत्री मंदिर लाखोला में निशुल्क नेत्र परामर्श शिविर हुआ। डॉ. विनय बोहरा ने बताया कि शिविर में 104 मरीजों का निशुल्क परामर्श देकर दवाईयां दी। 30 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण किया। चयनित मरीजों को दवा एवं काला चश्मा निशुल्क वितरित किया।


